चलो ठीक है नहीं कसूंगा मैं धागे तुमपे…
नहीं तुमपे कभी आसमान को कर्ज़दार लिखूंगा…
परियों की आदत अच्छी लगती है बचपन में…
जिंदगी में परियों से मैं क्या करूंगा….
वक्त की मार के कड़वे ज़हर से,
बेहतर होगा मैं तुमको सिर्फ स्त्री लिखूंगा….
अब बहुत खोल लिए खुद की जिंदगी के पन्ने…
अब मैं दुनिया के लिए बीता हुआ अवसाद लिखूंगा…
-नमन उपाध्याय
