धूप छाँव

राज्य बिहार जिला गया , गेहलौर था गाँव।
दशरथ माँझी ने वहाँ, पाई सुख की छाँव।।

किन्तु अचानक एक दिन , छाई दुख की धूप।
विधना ने दिखला दिया, कैसा अपना रूप।।

खाना लेकर जा रही, थी जब पति के पास।
पैर फिसल कर गिर पड़ी,वो खाई के पास।।

सुनकर आया भाग कर, कांधे उसे सँभाल।
दौड़ पड़ा उस गाँव को, जहाँ था अस्पताल।।

आस-पास कोई अस्पताल नहीं,रोड़ा बना पहाड़।
गृहिणी बच पाई नहीं, जीवन हुआ उजाड़।।

सही समय पर तो नहीं, हो पाया उपचार।
जीवन साथी के बिना,जीना था दुश्वार।।

इसी बात को सोचकर, लिया हृदय में ठान।
कोई मरे न इस तरह, करूँ व्यवस्था जान।।

इस पहाड़ को काट कर,बने मार्ग अब एक।
अपने गम को भूलकर , कर्म करूँ अब नेक।।

पत्नि मृत्यु कारण रहा, जीवन हुआ समाप्त।
उस कारण को दूर कर,लक्ष्य करूँगा प्राप्त।।

जो पहाड़ बाधक बना, उजड़ा था संसार।
पूरी ताकत से तभी, उस पर किया प्रहार।।

बाइस वर्ष सतत रहा,कठिन कर्म निष्काम।
छेनी और कुदाल से, पूर्ण किया वो काम।।

अपने दम पर काट कर, इतना बड़ा पहाड़।
भीषण सर्दी ग्रीष्म में, खूब गलाए हाड़।।

लम्बी एक सड़क बनी, जाती दूजे गाँव।
कितने लोगों को मिली, उससे सुख की छाँव।

लम्बी तिन सौ साठ फिट, चौड़ाई तिस फीट ।
पर्वत की ऊँचाई थी , पूरी पच्चिस फीट।।

पर्वत कटने से हुई, दूरी बेहद पास।
अब इलाज हो पायगा,बँधी सभी को आस।।

अस्सी थी दूरी रही ,अब तेरह का माप।
अतरी वज़ीरगंज में, छपी खुशी की छाप।।

दशरथ माँझी ने उस कहावत को साबित करके दिखा दिया
जैसा कि किसी कवि ने कहा था👇
कौन कहता इक मनुज कुछ कर नहीं सकता,
युग समय की रूढ़ियों से लड़ नहीं सकता।।
एक मानव ने बदल डाला यहाँ इतिहास,
कोटि- कोटि मानवों के भाग्य का विश्वास।

एक अकेला शख्स भी, सकता तोड़ पहाड़।
एक अकेले चने ने, फोड़ दिया है भाड़।।

माउंटेनमैन नाम से, हुआ नाम मशहूर।
वर्ष दो हजार सात में, हुआ जहां से दूर।।

विदा जहां से हो गया, मगर दिलों के पास।
सबके दिल में जगा गया, एक नया विश्वास।।

मन में यदि सच्ची लगन,सब संभव हो जाए।
एक छोटा सा बच्चा भी,सिंधु पार कर जाए।।

दशरथ माँझी को मिला, पद्म श्रीहि सम्मान।
सम्मानित खुद हो गया, पद्म श्रीहि सम्मान ।।

माझी माउण्टेनमैन का, हुआ जगत में नाम।
एक अकेले ने किया , एक अनोखा काम।।

दशरथ मांझी नाम से सड़क हुई मशहूर।
प्रेम निशानी ताज का टूटा सभी गुरूर।।

-राधा गोयल,
विकासपुरी(दिल्ली)

[post-views]

एक उत्तर छोड़ें

अन्तरा शब्दशक्ति – हिन्दी साहित्य, प्रकाशन और रचनाकारों के सशक्तिकरण का राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मंच।
संपर्क करें
antrashabdshakti @gmail.com
Call- 9009423393
WhatsApp-9009465259
antrashabtshakti.com

Copyright © 2026 Antra Shabd Shakti. All Rights Reserved. Powered by WebCoodee

अन्तरा शब्दशक्ति – हिन्दी साहित्य, प्रकाशन और रचनाकारों के सशक्तिकरण का राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मंच।

संपर्क में रहिए

संपर्क करने में संकोच न करें। बस यहाँ कॉन्टैक्ट फ़ॉर्म भरें और हम जल्द से जल्द जवाब देंगे।

Copyright © 2026 Antra Shabd Shakti. All Rights Reserved. Powered by WebCoodee

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x