नैनन कजरा , सिर पर अचरा ,
दीपक की लौ से चमके चेहरा।
करे कामना, सुखी घर-अंगना ,
खुशहाल रहे ,प्रीत रंग हो गहरा।
अक्षय बना रहे सुहाग अंबर सा,
जल बन शीतलता देता सेहरा ।
बैठी आँखों में पिय के सपने सजाकर
लेकिन अधरों पर खामोशी का पहरा।
जो भीतर खिले वही असली फूल है ,
ऐसा चाहे मन समय यहीं हो ठहरा।
-डॉ अमृता शुक्ला
