एक बंद लिफाफा मेरे कार्नर में पड़ा था, कई दिनों से, जानबूझ कर खोला नहीं था क्योंकि शायद मैं उसकी भीतर के नकारात्मक सवाल को भाँप चुकी थीं।
कई दिनों की बीमारी के बाद और हिन्दी पखवाड़े की अनपेक्षित 78 प्रविष्टियों की जिम्मेदारियां जो सच मैं अनपेक्षित और यूँ ही समूह को सक्रिय करने के लिए थी, उस दौरान ट्रीटमेंट से लौटते ही मुझे फोन पर व्यस्त देखकर एक रिश्तेदार कुछ कहना चाहते थे पर न कह पाने की स्थिति मैं एक नोट बन लिफाफे में लिखकर छोड़ दिया और मैंने भी इतने दिन उसे अनदेखा किया।
कल मेरी जब थोड़ी राहत में थीं जाने क्यों उस लिफाफे को खोला जिसमें एक चित्र पर लिखा था, तुम्हारे काम और प्रोफाइल देखी, क्या मिला तुम्हे सोशल मिडिया से, जो है सब टेम्प्रेरी है, ये सब काम नहीं आएगा, रियलिटी ये है कि बीमारी में आपने भी साथ छोड़ देते हैं, तो इस समय परखो कि कौन अपना है और क्या मिला इतने सालों में।
जो मुझे जानते है वो समझ गए होंगे मेरी मनोदशा।
बस एक नजर आपने आसपास के सर्टिफिकेटस और ट्रॉफीज़ पर डाली दूसरी नजर दवाइयों और पास बैठे समकित और बच्चों पर डाली। और फिर आ गई उसी सोशल मिडिया पर,….
उस बंद लिफाफे के खुले सवाल ‘क्या मिला’ का जवाब जो देना था।
शुरु किया और लिखती गई। और यहीं मेरा जवाब नहीं मेरा सच भी है,…
मेरी दुनिया
परखिए, मैंने क्या पाया, जो खोया वो मेरा था ही नहीं,..
2011 से सोशल मीडिया पर हूँ।
इन पंद्रह वर्षों में जीवन ने मुझे बहुत कुछ दिया और बहुत कुछ सिखाया। तीस से अधिक पुस्तकें लिखीं। डबल एम.ए. किया, पीएच.डी. की, न्यूट्रिशन का डिप्लोमा किया, एक्यूप्रेशर में डी.ए.टी. किया, रेकी ग्रैंडमास्टर बनी और एडवांस्ड टैरो एवं न्यूमरोलॉजी का अध्ययन किया।
प्रकाशन के क्षेत्र में कदम रखा तो 365 दिन, 365 किताबों के संकल्प ने लंदन बुक ऑफ रिकॉर्ड तक पहुँचाया। कोरोना काल के शुरुआती 51 दिनों में 121 लघुपुस्तिकाएँ और 1920 पृष्ठों की एक एंथोलॉजी तैयार की। इस कार्य ने इंडिया बुक में दो, एशिया बुक में एक और ओएमजी में एक रिकॉर्ड दिलाया।
आज अन्तरा शब्दशक्ति के माध्यम से 700 से अधिक पुस्तकें प्रकाशित हो चुकी हैं। इसी हिंदी पखवाड़े में 78 रचनाकारों की आलेख प्रतियोगिता आयोजित की और उसे ई बुक के रूप में प्रकाशित किया।
यह सब उपलब्धियाँ हैं।
लेकिन क्या यही मेरी सबसे बड़ी उपलब्धि है?
नहीं।
मैंने सोशल मीडिया का स्वर्णिम दौर भी देखा है। लोग प्रोत्साहित करते थे, 2000 लाइक से 20 लाइक तक का दौर भी देखा है। 26,000 फॉलोअर्स से ऐसी स्थिति भी देखी है जहाँ सक्रिय रहने वाले गिने चुने रह गए। यह भी देखा कि कभी लोग एक-दूसरे की उपलब्धि पर खुश होते थे और फिर एक ऐसा समय आया जब वही लोग एक-दूसरे को प्रतिस्पर्धी समझकर मन से दूर होने लगे।
सोशल मीडिया ने मुझे यह भी सिखाया कि आँकड़े रिश्तों का प्रमाण नहीं होते।
क्योंकि सोशल मीडिया पर जो घटा, उसके बनिस्बत वास्तविक जीवन में मैंने जो पाया, वह कहीं अधिक बड़ा है।
मुझे Mukesh भैया- Sapna Dubey भाभी, भतीजा-भतीजी अंशु-दिशु, गुलशन प्रेम – Saakshi Rai जैसे भतीजा और बहू, शामांगी-शोभित जैसे पोते-पोती, मोहिनी गुप्ता – Nikhil Gupta जी जैसे बहन-बहनोई और पीहू-अग्रिम जैसे भांजे-भांजी मिले।
प्रेरणा स्रोत और संरक्षक डॉ विकास दवे एवं Sunita Dave दी मिलीं और छह सदस्यों का एक ऐसा परिवार मिला, जिसे रिश्तों की परिभाषाओं में बाँधना संभव नहीं। मनोज जैन , Shikhar Chand Jain भैय्या, मुकेश कुमार सिन्हा जैसे व्यक्तित्व मिले, जिन्होंने गिरकर सम्भलने का हुनर सिखाया।
अन्तरा शब्द शक्ति परिवार मिला।
लोग पूछते हैं, “सोशल मीडिया से क्या पाया?”
मैं सोचती हूँ, “सोशल मीडिया से जो पाया, वह तो ठीक है, लेकिन जीवन में क्या पाया?”
मेरा परिवार जितना बड़ा है, शायद वह मेरे लिए भी पूरी तरह गिन पाना आसान नहीं।
मेरा परिवार और रिश्तों की दुनिया:
- मम्मी-पापा और परिवार, 15 सदस्य।
- मायका, 220 सदस्य।
- मम्मीजी-पापाजी और परिवार, 15 सदस्य।
- मेरा ननिहाल, 49 सदस्य।
- ससुराल, 82 सदस्य।
- नानी ससुराल, 42 सदस्य।
- स्कूल ग्रुप, 68 फ्रेंड्स।
- समकित का स्कूल ग्रुप, 35 फ्रेंड्स।
- समकित की धर्म बहनें।
Priti-दिनेश जी, 4 सदस्य।
Reeta-प्रदीप जी, 5 सदस्य। - सर्व संभव मंडल, मेरे बच्चों का सर्कल, 40 फ्रेंड्स।
- मेरे धर्म भाई Gireesh Shankar भैया, 4 सदस्य।
- मेरा भाई Saurabh Sancheti, 10 सदस्य।
- मेरी जाने-जिगर, दोस्त कहूँ या बहन, Pooja Rathod का परिवार, 10 सदस्य।
- मेरी परम सखी डॉ. Bharti चाची, 4 सदस्य।
- मेरी परम सखी Seema Sancheti, 12 सदस्य।
- मेरी परम सखी Usha Khandelwal , 5 सदस्य।
- मेरी परम सखी निशा संचेती, 7 सदस्य।
- मेरी परम सखी कीर्ति वर्मा 7 सदस्य।
19 मेरी परम सखी Jyotsana Taneja Pinky Paruthy , 6 सदस्य। - मेरे परम मित्र Pradeep Jain Rani Pradeep Jain , 7 सदस्य।
- मेरे परम sakhi Aditi रुसिया, 8 सदस्य।
- ऋषि, रिनी, निशि, 3 सदस्य।
- मेरे परम सहयोगी मानु , टीना, अनन्य।
- DrBharati Varma Bourai नंदिता तनूजा, Sonam Ladiwala, Alka Chaudhary, Rama Tekam , Sushma Gupta , प्रीति अज्ञात जैन, विनय di, Vipul Rale, Saurabh Jha
- मोंटू, पिंटू, चिंटू, निक्की, गोलू।
- गाँव के श्रीसंघ से कम से कम 50 सदस्य, जो मुझसे जुड़े हैं।
इसके अलावा भी कुछ न कुछ छूट गया। जो छूट गए उन्हें क्षमा सहित 20 में गिन लूँ, तो भी अंदाजा लगाया जा सकता है कि मैंने रियल लाइफ में ही इतना पाया है।
क्या ये कम है?
और गाँव के श्रीसंघ से जुड़े कम से कम पचास लोग तो ऐसे हैं, जिनसे मेरा आत्मीय जुड़ाव है।
इसके अतिरिक्त भी न जाने कितने नाम छूट गए होंगे।
यदि छूटे हुए लोगों को केवल बीस मान भी लूँ, तो क्या यह छोटी उपलब्धि है?
तो फिर बताइए, मैंने क्या पाया?
मैंने पाया कि मेरे जीवन में रिश्तों की कोई कमी नहीं है।
मैंने पाया कि सोशल मीडिया पर मेरी पोस्ट के लाइक कम हो सकते हैं, लेकिन मेरे जीवन में प्रेम करने वाले लोग कम नहीं हुए।
मैंने पाया कि फॉलोअर्स की संख्या घट सकती है, लेकिन मेरे अपने लोगों की संख्या नहीं घटती।
मैंने पाया कि रिकॉर्ड पुस्तकों में दर्ज उपलब्धियाँ सम्मान देती हैं, लेकिन किसी का अपनेपन से “मम्मी”, “माँ”, “भाभी”, “चाची”, “बई”, “बुआ”, “मौसी” या “दादी-नानी” कह देना उससे कहीं अधिक समृद्ध करता है।
और सबसे बड़ा पाया क्या?
प्रभु की कृपा।
गुरु की शरण।
कुलदेवी का आशीष।
नवकार मेरी साँसों में।
लोगस्स मेरी धड़कन में।
उवसगहरं मेरी जिह्वा पर।
देव, गुरु, धर्म मेरी आत्मा के आधार हैं।
साहित्य सेवा मेरी रुचि है।
पशुप्रेम मेरी नैसर्गिक देन है।
और समाज के प्रति सेवा भाव मेरा कर्तव्य।
इसलिए अब सोशल मीडिया के आँकड़े मुझे परिभाषित नहीं करते।
न लाइक मेरी सफलता हैं, न फॉलोअर मेरी पहचान।
मेरी पहचान वे पुस्तकें हैं जो किसी के हाथ तक पहुँचीं। वे रचनाकार हैं जिन्हें मंच मिला। वे रिश्ते हैं जो बिना रक्त संबंध के भी परिवार बन गए। वे लोग हैं जो मेरी खुशी में खुश हुए और मेरी कठिनाई में मेरे साथ खड़े रहे।
तो जिन्होंने पूछा था, “सोशल मीडिया से क्या पाया?”
उनसे बस इतना कहना है…
सोशल मीडिया ने मुझे बहुत कुछ दिया, लेकिन जीवन ने मुझे उससे कहीं अधिक दिया।
और यदि कोई मुझसे पूछे, “प्रीति, आखिर तुम्हारी सबसे बड़ी उपलब्धि क्या है?”
तो मेरा उत्तर होगा…
मैंने जीवन में इतने लोग पाए हैं कि मेरी उपलब्धियों की गिनती छोटी पड़ जाती है।
प्रभु कृपा बनी रहे, गुरु शरण बनी रहे, कुलदेवी का आशीष बना रहे।
बाकी…
अब परखिए आप, मैंने क्या पाया?
-डॉ. प्रीति समकित सुराना
