तमाम उम्र ये दिल रोता रहेगा,
तेरी याद में आँखें भिगोता रहेगा ।।
माला की लड़ियाँ जो टूट भी गईं,
तेरी याद के मोती पिरोता रहेगा ।।
मोहब्बत का सागर है फैला हुआ,
तेरे ख़्वाब लेकर ये डूबता रहेगा ।।
वीरानियों में गर मायूस होगा,
तेरे यादों के लम्हे संजोता रहेगा ।।
नज़रों के ख़ंजर से घायल है बिस्मिल,
तेरी याद का बिस्तर बिछा सोता रहेगा ।।
तेरी तस्वीर को सीने से लगाए,
ये तन्हा दिल तुझे ही खोजता रहेगा ।।
तूने जो ज़ुल्म ढाए हैं मुझ पर,
ये दिल हर घड़ी बस उन्हें ढोता रहेगा ।।
ज़िंदगी यूँ ही गुज़र जाएगी “उमेश”
तू यादों की लाशें ही ढोता रहेगा ।।
-उमेश गहलोत
भोपाल (मध्यप्रदेश)
