कभी आप थे आज है हम |
आपके ही वंशज हैं हम |
आपके आशीर्वाद से है हम |
आपके कृतज्ञ हैं हम |
आपने ही जीवन दिया हमें |
आपकी कृपा से खुशियां मिली हमें |
सदियों से चली आई यह रीति |
परिवार में मिली हमें यह प्रीति |
गुण धर्म आपसे ही पाये हमने |
रीति रिवाज संस्कार आपसे पाये हमने |
देखा नहीं कभी पुरखों को हमने |
आपका ऋण नहीं चुका पाये हमने |
देते आशीष सदा हमें |
उसी से सारी सफलताएं
मिलती हमें |
आओ पित्र दिवस,
मनाओ भक्ति से |
उन्हे प्रसन्न कर जीवन सफल,
बनाओ उनके अशीष से |
आओ नमन कर लें,
कृतज्ञ हो लें |
क्षमा मांग ले ,
आशीष ले ले |
आपके ही अंश से है हम,
तर्पण स्वीकार करो |
सब दोष निवारण कर,
सारे कष्ट दूर करो |
नमन है आपको |
नमन है आपको |
-शिवशंकर दुबे ‘गंगेले’
बालाघाट (मध्यप्रदेश)
