सड़क किनारे बैठा बूढ़ा, प्यासा और लाचार,
सूखे अधर, फटी झोली, जीवन से हारा।
तभी राह से गुज़रा, एक युवक जवान,
कानों में संगीत, पर दिल में इंसान।
उसने नहीं देखा, अमीर या भिखारी,
देखा तो सिर्फ, एक प्यासा नर-नारी।
बढ़ा दिया जल, बुझा दी प्यास उसकी,
मानवता की यही तो है, सच्ची परिभाषा।
पीछे से एक बुढ़िया माई जाती,
लाठी के सहारे, धीरे-धीरे डग बढ़ाती।
साँझ ढले, घर की ओर, आस लिए मन में,
कौन है जो पूछे, दर्द उसके जीवन में।
और उसी सड़क पर, एक नन्हा सा बालक,
अपनी थाली से, कुत्ते को दे रहा निवाला।
ना जात पूछी, ना औकात देखी,
बस भूख ने भूख की, भाषा पहचान ली।
एक चित्र में सिमटा, पूरा जीवन दर्शन,
कोई ले रहा, कोई दे रहा, कोई बाँट रहा।
यही तो है भारत, यही तो है संस्कार,
जहाँ हर दिल में, बसता है प्यार अपार।
दोपहरी ढली, सूरज की लाली बिखरी,
पर इंसानियत की ज्योति, नहीं अभी निखरी।
जब तक एक हाथ, दूजे को थामेगा,
तब तक ये भारत, यूँ ही मुस्कुराएगा।
-मंजू सरावगी मंजरी
रायपुर (छत्तीसगढ़)
