अजीब क़र्ज़ है मोहब्बत का भी,
उम्र गुज़र जाती है, हिसाब नहीं होता।
कुछ लोग रूह में इस क़दर उतर जाते हैं,
कि उनके बिछड़ने से भी इश्क़ ख़त्म नहीं होता।
कभी-कभी उम्र भर साथ निभाने से भी,
किसी अपने के दिल में ठिकाना नहीं होता।
कुछ रिश्ते मुकम्मल होकर भी अधूरे रहते हैं,
हर मिलन का अंजाम मिलना नहीं होता।
कुछ एहसास हिसाब से परे होते हैं,
हर मोहब्बत का कोई नाम नहीं होता।
और कुछ क़र्ज़ होते हैं रूह पर लिखे हुए,
जिन्हें चुकाने का कोई मुक़ाम नहीं होता।
शायद इसी का नाम मोहब्बत है,
जहाँ सब कुछ खोकर भी इंसान ख़ाली नहीं होता।
क्योंकि कुछ लोग बिछड़कर भी दिल में रहते हैं,
और कुछ क़र्ज़… उम्र भर अदा नहीं होते।
-उमेश गहलोत
भोपाल (मध्यप्रदेश)
