हे माँ यथोचित स्वागत करते हैं
हम बालक नादान,
सत्कार में बिछाते है
भावों का आधार,
उसी पर टिका हुआ है
भक्ति का अनन्त संसार,
माँ तुम्हारे चरणों में हम शीश बार बार झुकाते हैं,
दरबार में तुम्हारे
फरियादी बन है आते,
हमारे मन में क्या है
सब जानती हो माता,
भाग्य के बिगड़े स्वर,
सुर साधने आते हैं,
नवरात्रि के पावन अवसर पर जब माँ
घर-घर विराजती हो,
पावन पुण्य तुम्हारे चरणों की,
रज हम भी पाते हैं,
हे मांँ भिन्न भिन्न स्वरूप तुम्हारे
भिन्न भिन्न है काम,
पर माँ आशीर्वाद देती हो सबको समान |
-नमिता दुबे मिशा
