स्वागत-सत्कार की हुई हृदय से तैयारी!
सारी दुनिया हुई माता की दीवानी।
आई नवरात्रि सारी दुनिया हर्षानी ,
आ गई जगदंबे देखो प्यारी माता रानी।
सज गए मंदिर और पंडाल,
भक्तों को आशीष दे रहीं महारानी।
सारे जग जयकारा लग रहे,
तुम ही आदिशक्ति तुम्हीं दुर्गा माता रानी।
नौ रूप में आ गईं हैं महारानी,
नौ दिन की मेहमान हैं भवानी।
पूजन- अर्चन करें नर-नारी,
कन्या पूजन हरे विपदा सारी।
भंडारे होने से खुश हो रहीं महारानी,
धन-धान्य भरपूर रहे आशीष देती माता रानी।
भक्ति भाव संग माता की दुनिया दीवानी,
आशीष की वर्षा कर रहीं महारानी।
-सीता गुप्ता
दुर्ग (छत्तीसगढ़)
