किसको अपनी पीर सुनाऊँ, कौन है सुनने वाला?
दिल में अनगिन घाव भरे हैं,कौन देखने वाला?
घाव मेरे नासूर बन गये,मरहम कौन लगाए?
मेरे आहत मन की पीड़ा, कौन समझने वाला?
अपने मन को अपनी ही बातों से मैं बहलाऊँ।
मन को भी एक घर चाहिए जहाँ मैं दिल की बात बताऊँ,
अपनी खुशियाँ अपने ग़म, खुद ही साझा करने हैं।
कहाँ मिलेगा मन को घर ,मैं कौन जुगाड़ लगाऊँ?
-राधा गोयल
विकासपुरी (दिल्ली)
