स्वागत – सत्कार

स्वागत – सत्कार से, प्रकट मातु जगदंब।
आद्या सारे लोक में, सत्या माँ अवलंब।।
सत्या माँ अवलंब, शारदे वंदन प्रतिपल।
अखिला रूप अनंत, जगत जननी हैं निश्छल।।
ममता – समता रूप, चेतना सौम्या चाहत।
तोरण बंदनवार, ढोल बजा करें स्वागत।।

गाथा वेद पुराण की,गाते संत – सुजान।
अखिला मातु अनंत हैं, महिमा अतुल महान।।
महिमा अतुल महान, शैलजा हैं वरदानी।
तारें शुंभ- निशुंभ कालिके अंब भवानी।।
रक्तबीज का अंत, देव सब टेके माथा।
हो स्वागत – सत्कार, शक्ति माँ शौर्या गाथा।।

-अमितारवि दुबे

[post-views]

एक उत्तर छोड़ें

अन्तरा शब्दशक्ति – हिन्दी साहित्य, प्रकाशन और रचनाकारों के सशक्तिकरण का राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मंच।
संपर्क करें
antrashabdshakti @gmail.com
Call- 9009423393
WhatsApp-9009465259
antrashabtshakti.com

Copyright © 2026 Antra Shabd Shakti. All Rights Reserved. Powered by WebCoodee

अन्तरा शब्दशक्ति – हिन्दी साहित्य, प्रकाशन और रचनाकारों के सशक्तिकरण का राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मंच।

संपर्क में रहिए

संपर्क करने में संकोच न करें। बस यहाँ कॉन्टैक्ट फ़ॉर्म भरें और हम जल्द से जल्द जवाब देंगे।

Copyright © 2026 Antra Shabd Shakti. All Rights Reserved. Powered by WebCoodee

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x