नारी शक्ती है,नारी ऊर्जा,नारी ही संस्कार
नौ दिन नौ रूपों मां देतीं दर्शन,नौ अवतार
शैलपुत्री माँ पार्वती,जिसका दृढ़,अटल शांत व्यवहार
ब्रम्हचारिणी त्याग,साधना,तप का हो संचार
माँ चंद्रघंटा मन की शांति दे,करतीं शत्रु का संहार
कूष्मांडा मां भरतीं ऊर्जा,प्राणशक्ति हैं,सृष्टि का आधार
स्कंदमाता*मां हैं करुणा वात्सल्य,ममता की कर बौछार
कात्यायिनी मांकी आराधना शक्ति,अजेय होने की दातार
कालरात्रि मां भयमुक्ति देतीं,अनदेखे शत्रु के नाश का वार
महागौरी मा श्वेत वस्त्र पहने पवित्रता ,मानसिक सुख-शांति दे अपार
सिद्धिदात्री मां सर्वसिद्धि और सर्वयोग से खोले मोक्ष का द्वार।
एक वर्ष में आते नवरात्र हैं चार
दो हैं गुप्त,चैत्र और आश्विन की महिमा अपरंपार।
-किरण मोर
कटनी (म.प्र.)
