आई नवरात्रि आ गईं जगदंबा,
अपने नौ रूप माता करती कृपा।
मन को शक्ति-ऊर्जा देती माता,
सारा जगत शीश नवाता।
जगत की पालनहार हैं माता!
उनसे ही संसार संभलता।
वह ही दुर्गा वह ही भवानी,
वह ही शक्ति काली।
उनके दरश को आएँ भक्त जन
भजन गाएँ दे ताली |
घट -घट आईं हैं माता रानी,
सुंदर दरश को देने।
हम सांसारिक जीव खड़े हैं,
तेरी कृपा को पाने।
माँ जगजननी माँ भवानी,
अपनी कृपा दिखादे |
हर आंगन में खुशियां नाचें,
सबको आशीष देदे |
-सीता गुप्ता
दुर्ग (छत्तीसगढ़)
