सौभाग्य की देवी माँ कात्यायनी।
कात्यायन ऋषिकुल जन्मी दायिनी।
माता आह्वान कर हर्ष प्रदायिनी।
सबकी रक्षित अप्रतिम भवानी।
महर्षि कात्यायन की तपस्या से।
उनकी पुत्री रूप में जन्मी देवी।
व्रज विहारिणीआदिशक्ति माता।
माँ कात्यायनी भक्ति सुख दाता।
ऋषि कात्यायन तनया कात्यायनी।
चारों भुवन विचरिणी कात्यायनी।
स्वर्ण पुंज चार भुजा कात्यायनी।
अमृत फल प्रदायिनी कात्यायनी।
चतुर्थ भुजा माता पद्म धारिणी।
सिंह वाहिनी मां दुर्गतिनाशनी।
शुंभ-निशुंभ, महिषासुर मर्दनी।
आदिशक्ति माता जगत जननी।
ब्रज मंडल की अधिष्ठात्री देवी।
कालिंदी यमुना पूजित तारिणी।
शारदीय नवरात्रि देवी विराजित।
सुख-समृद्धि ज्ञान प्रदायक।
आज्ञा चक्र कमलासिनी।
उमंग, उत्साह, भक्ति प्रदायिनी।
भक्तों की सुंदर सुखदायी।
षष्ठम दिवस माँ कात्यायनी।
माता सबकी हृदय निवासिनी।
करती सदा कल्याण भवानी।
सिंह वाहिनी शक्ति दायिनी।
सौभाग्य की देवी माँ कात्यायनी।।
-प्रेम सिंह “काव्या”
छत्तीसगढ़
