अंत ग़रीबी का करें,मेहनत से ना डरें।
ऐसी रखो बुनियाद,देखेगी ये दुनिया।
भूख लाचारी सिखाएं,स्वाभिमान तोड़ जाएं।
जिंदा रखना ज़मीर,देखेगी ये दुनिया।
चिंता में मत डुबना,उम्मीदों भरा है जीना।
उड़ान भरो मन से,देखेगी ये दुनिया।
चीरते चलो हवाएं,रास्ता देगी वो दिशाएं।
बदल जायेगा समां,देखेगी ये दुनिया।
अद्भुत होगा नज़ारा,सामने होगा किनारा।
संघर्षों भरी मिसाल,देखेगी ये दुनिया।
पतझड़ भूला देना,देखो बहारों का आना।
वही जीत की सीढ़ियां,देखेगी ये दुनिया।
कमजोर रोते यहां,ग़म वो नहीं है कहां।
कर्मो से मिले ऊंचाई,देखेगी ये दुनिया।
अंत ग़रीबी का करें,होंगे बुलंद सितारें।
ऐसी रखो बुनियाद,देखेगी ये दुनिया – –
-प्रा.गायकवाड विलास
लातूर ( महाराष्ट्र)
