आस्था के गीत गाऊं,
अश्रु जल से नहाऊं।
कर श्रृंगार तुमको रिझाऊं,
तुम मेरी आराधना हो।
दिलेहाल तुमको सुनाऊं,
तुम बिन रह न पाऊं।
बैचेनी किसको बताऊं,
मन की बात किसे सुनाऊं।
तुम ही मेरे आराध्य हो,
तुम मेरी आराधना हो।
हमेशा साथ रहते हो,
कर्म लेखाकार हो••
राह के परवरदिगार हो,
हाथ थामकर चलते हो
गिरते ही संभाल लेते हो,
तुम मेरी आराधना हो•••!
-प्रेम सिंह “काव्या”
छत्तीसगढ़
