बेटी की विदाई के समय
आंखें नम हो जाती है।
मां के कलेजे का टुकड़ा
बाबुल की आंखों का तारा
घर आंगन का सितारा
जब दूर हो जाता नेत्रों से।
बस एक आस मन में लगी
बेटी जल्दी लौटे मायके।
सखी सहेलियां रोते हुए
कहतीं सदा खुश रहना।
तीज त्योहार, विवाहोत्सव
में आते, जाते रहना।
हर विदाई अंत नहीं होती।
-चंद्रकांता अग्रवाल
रायपुर
