जीवन और मृत्यु के बीच बंधी ये मोह की डोर,
जिस पर संतुलन बना कर चलना,
सहारा कोई नहीं,
ना कुछ ले कर आये, ना कुछ ले कर जाना
खाली हाथ का मकसद,
यही तो बताना है,
हे मानव! बन कर ईश्वर के प्रतिनिधि तुम धरा पर आये हो,
अंधकार के बीच बसे लालच अहंकार स्वार्थ के पाश से जकड़े
स्वयं को विसराये हो
अनन्त यात्रा के पथिक
ये जीवन यात्रा बस अल्प विराम है
फिर शून्य की धुंध में जीवन के उस पार
लौट जाना है,
पहली सांस से आखिरी सांस तक बंधी डोर हमें हर परिस्थिति में संतुलित रहना सिखाती है,
जीवन कर्म प्रधान है
बस कर्म करो फल तुम्हारे हाथ में नहीं है
-नमिता दुबे मिशा
