जमीं से ऊपर!
हवा में भरोसे की नींव।
नट नहीं वह मनुज!
पर मन विश्वास संग,
दृढ़ता से बढ़ाने लगा कदम!
उस डोर पर।
कह रहा उसका हृदय,
नहीं गिरेगा मानव तू!
क्योंकि डोर के दोनों छोर,
संभाले है तेरा ईश्वर।
स्वयं अपने हाथों से!
जो दे रहा सांसे तुझको,
वही तो तेरे काम संभालता है।
आज भी देगा मंजिल तुझे!
बस तू चलता चल।
अपने लक्ष्य की ओर,
है तेरे साथ और भी बहुत कुछ!
तेरे माता-पिता काआशीष,
संग सभी अपनों की दुआएं।
और सबसे बड़े तेरे सदकर्म!
जिससे ईश्वर मदद करता है।
तो मत होना विचलित,
मनुज तेरी मंजिल है आगे!
जो निहार रही तेरा रास्ता।
-सीता गुप्ता
दुर्ग (छत्तीसगढ़)
