सबको अमृत की ही लालसा
गरल कौन को फिर भाए
सृष्टि विनाशक जो बने,उसे
शिव जी कंठ समाए
करने अमृतपान को राहू
छल से वेष बनाए
बैठा पंक्तिबद्ध देव की
अमृत कंठ बसाए
चक्र सुदर्शन दो भाग कर
राहु-केतु बनाए, दोनों
अमृत पीकर अमर हुए
एक सिर बिन धड़ हो जाए
एक धड़ बिना सिर रहे
ग्रह बन मानव लग जाए
करते मालामाल उसे
जिसपर खुश हो जाए
रूठ जो बैठे गर कहीं
सत्यानाश कर जाए
अमृत जो एक पा गया
इतने आतंक डराए
सोचो सब दानव कहीं
अमृतपान से कितने होते बौराए
प्रभु की मर्जी बिना
पात भी ना खड़,खड़ाए
गरल-सुधा के भेद को
लीला रच मनुज समझाए।
-किरण मोर
कटनी (म.प्र.)
