2122/2122/212
आदमी भी मुस्कुराना सीख ले।
चैन की दुनिया सजाना सीख ले।। 01
बीच अपनों में बिताकर जिन्दगी।
ख्वाब की खुशियाँ लुटाना सीख ले।। 02
चार दिन की है हमारी जिन्दगी।
मेहनत से धन कमाना सीख ले।। 03
जब तलक सांसे हमारी यार है।
आदमी अपना बनाना सीख ले।। 04
जो मरे तो हाथ खाली जाएगा।
मुफलिसों का दिल चुराना सीख ले।। 06
बेबसी की जिन्दगी को भूलकर।
दोस्ती यारी निभाना सीख ले।। 06
-अजय पाण्डेय बेबस
