क्या रहेगा उसमें,सजावट का सामान
मन के कौन से कोने में सोफा रखूं,जहां मेरा आथित्य स्वीकार करने पर में अपने अतिथियों को बैठाकर प्रेमाभिव्यक्ति,व्यक्त कर सकूं,जो आज देखना दुर्लभ हो गया है!समझ नहीं आ रहा
कहां व्यवस्थित करूं अपनी भावनाओं का साजो-सामान
जो बिल्कुल पवित्र हैं,और
सबके हित को तत्पर रहतीं हैं
कोई दुराव नहीं,
किसी के प्रति कोई द्वेष और जलन ना हो ऐसा कौन सा वो मेरा शाही पलंग का कोना होगा,शायद!मेरा सच,जो मुझे सुकून की नींद
सोने दता है,क्योंकि सांच को आंच नहीं,मेरे मन के एक कोने में एक बहुत छोटा ही सही,लेकिन
साफ-सुथरा एक गुसलखाना हो
जहां दिन भर की कि ए अपने द्वारा किए कामों का आकलन कर,उसके बड़े बोझ को अपने शरीर से उतारकर,सद्गगति के मार्ग पर प्रशस्त होने का रास्ता
चुनकर,हर रात को चैन की नींद, बेखबर होकर ले सकूं!
मेरे मन का घर में एक ऐसी बालकनी हो,जहां मैंखड़ी हूं,तो सब मुझे निहार सकें,और मेरे जज्बातों को खुली किताब सा पढ़ सकें,मेरे भीतर जो प्रेम, करुणा,वात्सल्य, कर्तव्यनिष्ठ और परोपकार की भावना ऐं हैं,वो मेरे मन के घर के आँगन में हमेशा महसूस हों और उनकी महक मानवता को और मूल्यवान बनाने में सहायक हो,मेरे मन का घर इस तकनीक से बना हो,जहां भले ही आधुनिकता के साधन ना हों या कम हों,लेकिन उसमें मानवता के नैतिक गुण समाहित हों तो मुझे भी यानि कि
मेरे मन को भी घर चाहिए
-किरण मोर
कटनी (म.प्र.)
