छतरी कहाँ है,ढूंढ रहे हैं
बारिश की प्रथम फुहार पड़ी
देखकर मरम्मत करवा लें
लग ना जाए पानी की झड़ी
सुन्दर रंग बिरंगी छतरी
पानी से करती है सुरक्षा
बाबा की है याद दिलाती
ली थी मैंने दसवीं कक्षा
सुन्दर प्यारी छतरी अब भी
मेरे पास सुरक्षित रखकर
पापा मेरे यहीं कहीं है शायद
हरसाल देखती हूँ यही सोचकर
-किरण मोर
कटनी म.प्र.
