जा तुझको हमने छोड़ दिया…..

जा तुझको हमने छोड़ दिया…..
तुझसे बस उम्मीदें छोड़ी
ना समझे वो जो मोड़ दिया
जा तुझको हमने छोड़ दिया…….

अन्तर्मन के गहरे तल में
छिलते-जलते लाखों पल में
अनगिनत मन के छालों में
रिसते नयन अंगारों में
उन यादों से जुड़ना छोड़ दिया
जा तुझको हमने छोड़ दिया…..

इक हूंक हृदय में आ चमकी
वो सजल नयन में जा ढलकी
कातर वाणी लहरा निकली
कानों तक तेरे ना पहुंचीं
अब क्रन्दन मैंने छोड़ दिया
जा तुझको हमने छोड़ दिया……

-मीनाक्षी शांकरी

एक उत्तर छोड़ें

अन्तरा शब्दशक्ति – हिन्दी साहित्य, प्रकाशन और रचनाकारों के सशक्तिकरण का राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मंच।
संपर्क करें
antrashabdshakti @gmail.com
Call- 9009423393
WhatsApp-9009465259
antrashabtshakti.com

Copyright © 2026 Antra Shabd Shakti. All Rights Reserved. Powered by WebCoodee