जिन रिश्तों को
अपना मान कर चलते रहे
जीवन के सर्वाधिक
नाजुक मोड़ों पर उन्हीं ने छला
प्रदर्शन करते रहे
जब जरूरत थी
साथ कोई नहीं चला
खोखले शब्दों ने
हृदय को घाव इतने दिए
कुछ करने से भी
मन उतरने लगा
स्वार्थ से भरे इस संसार में
निस्वार्थ रिश्तों की चाहत
छोड़ दे रे मन!
जो चुनी है राह
उस पर चलता चल
परिणाम की आशा ना कर
शूल को फूल में
परिवर्तित करने के हुनर को
सतत निखारने को
कस ले अपनी कमर।
-डॉ. भारती वर्मा बौड़ाई
