तप/त्याग

चार महीने गए शयन को भगवान,
सौंप गए शिव शम्भू को जग का कार्य भार,
शुरू हुआ फिर तप, त्याग और तपस्या का हर दिल में भाव,
किसी ने त्यागा तामसी भोजन,
किसी ने किया शुरू तप-जाप,
कोई हुआ तपस्या में शिव के लीन,
किसी के हुए चौमासे आरम्भ,
हर जगह सावन में भोले की जय जय कार गूंजी,
शिव मय हुआ संसार,
फिर भादों का महीना लगते ही,
श्री कृष्ण कन्हैया लाल की जय के गूंजे नारे,
भक्त हुए कृष्ण और राधा मय,
गौरा ने की अजीब के लिए कठिन तपस्या,
पाया तब वर शिव के रूप,
गणपति जी पवन पर्व आते ही,
हुआ विघ्न हरता के पूजन में लीन जगत,
फिर आया पितरों का पावन पर्व,
तपस्या शुरू हुई,
पितरों को मनाने की,
पूजन किया संसार से अपने पितरों का,
आशीष पाया उनका,
नवदुर्गा आईं फिर नव रूप में,
ममता की मूरत बन माँ ने भार संभाला,
संहारक बन दुष्टों का संहार किया,
रक्षा जान मानस की करने,
धरती पर नौ दिन बिताया,
रावण का संहार कर,
दीपोत्सव का त्यौहार कार्तिक में आया,
घर घर दीप जले घर आँगन जगमगाया,
देव उठनी ग्यारस का जब दिन आया,
हर घर में मंगल दीप जले,
भगवान को सबने बड़े प्रेम से जगाया,
शिव चले कैलाश संग गौरा के साथ,
सौंप कर विष्णु को जग का भार,
शुरू हुए फिर मंगल कार्य,
जगत में बजने लगी बधाई,
गूँज उठी हर घर में शहनाई!

-अदिति रूसिया
वारासिवनी

[post-views]

एक उत्तर छोड़ें

अन्तरा शब्दशक्ति – हिन्दी साहित्य, प्रकाशन और रचनाकारों के सशक्तिकरण का राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मंच।
संपर्क करें
antrashabdshakti @gmail.com
Call- 9009423393
WhatsApp-9009465259
antrashabtshakti.com

Copyright © 2026 Antra Shabd Shakti. All Rights Reserved. Powered by WebCoodee

अन्तरा शब्दशक्ति – हिन्दी साहित्य, प्रकाशन और रचनाकारों के सशक्तिकरण का राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मंच।

संपर्क में रहिए

संपर्क करने में संकोच न करें। बस यहाँ कॉन्टैक्ट फ़ॉर्म भरें और हम जल्द से जल्द जवाब देंगे।

Copyright © 2026 Antra Shabd Shakti. All Rights Reserved. Powered by WebCoodee

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x