तेज अब हुआ मंद

तेज अब हुआ मंद, उग्र ग्रीष्म ऋतु का भी,
किरणें न सूरज की, तन को जलायेगी।

तिनका न छोड़ती थी, सब को निचोड़ती थी,
अनिल न उष्ण अब, धरा को तपायेगी।

जल, थल, नभ सब, पाऍंगे राहत अब,
तरु-दल नीचे फिर, छाॅंव इतरायेगी।

बादलों में होड़ होगी, पावस की मौज होगी,
कल-कल जल-गीत, सरिता सुनायेगी।।

-डॉ. पवन कुमार पाण्डे
निजामाबाद (तेलंगाना)

एक उत्तर छोड़ें

अन्तरा शब्दशक्ति – हिन्दी साहित्य, प्रकाशन और रचनाकारों के सशक्तिकरण का राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मंच।
संपर्क करें
antrashabdshakti @gmail.com
Call- 9009423393
WhatsApp-9009465259
antrashabtshakti.com

Copyright © 2026 Antra Shabd Shakti. All Rights Reserved. Powered by WebCoodee

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x