दुनियावालो समझो

मित्र हमारे लिए , हमारा जीवन है ।
मित्र ही , हमारे प्राणों का मधुवन है।।

आती जाती साँस , राधिका -गोपी हैं।
मित्र कृष्णमय , ओतप्रोत वृंदावन है ।।

मित्र मित्र के , जीवन का संरक्षक है।
जीवन-रक्षक मित्र , मित्र अनुशासन है।।

मित्र के सामने , जग- सत्ता बौनी होती ।
मित्र , प्यार का सर्वश्रेष्ठ इंद्रासन है ।।

मित्र शब्द का सही अर्थ सब भूल रहे ।
मित्र शब्द अब स्वार्थसिद्धि का भाषण है।।

दुनियावालों समझो ‘मित्र ‘शब्द का अर्थ।
कृष्ण -सुदामा जैसा मित्र – प्रकाशन है ।।

-जानकीप्रसाद विवश

एक उत्तर छोड़ें

अन्तरा शब्दशक्ति – हिन्दी साहित्य, प्रकाशन और रचनाकारों के सशक्तिकरण का राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मंच।
संपर्क करें
antrashabdshakti @gmail.com
Call- 9009423393
WhatsApp-9009465259
antrashabtshakti.com

Copyright © 2026 Antra Shabd Shakti. All Rights Reserved. Powered by WebCoodee