“नारी” तुमको “शत शत” नमन
“चरणों” में तुम्हारे “हम”।
हर रूप “अनोखा” दिखता है
हर रूप “हमें जब” दिखता है।
“घर हो या बाहर” हर क्षेत्र में
तुमने “परचम” लहराए है।
“जेन ज़ी” के युग में “आज तुम”
“हाउस मेकर” होते हुए भी
बाहर के “कार्य” भी करती हो।
“पूर्ण” नही कोई “पुरुष” तब तक
“अर्धनारीश्वर” जब तक नही बनता है।
“धरा” पर “जब तुम” आती हो
“हर रिश्ते” में बनी “भूमिका”
“बखूबी” निभाती हो।
बनती जब “पत्नी” किसी की
“अर्धनारीश्वर पुरुष” को बनाती हो।
“सिखाती” उसे यही “पाठ” तुम
“अधूरे होते” “एक दूजे” के साथ बिन।
बनती “माँ” जब किसी की “तुम”
“सिखाती” उसे “पाठ” यही “तुम”।
होते “लड़का-लड़की” दृष्टि में तुम्हारी “समान” तब।
“बहन” बन “भाई को पाठ”
“ममता” का सिखाती हो।
“हर रिश्ते” को “बख़ूबी”
“तुम निभाती” हो।
रखा जब से “कदम”
घर से “बाहर” तुमने
“समाज” में भी “पहचान” अपनी बनाई तुमने।
हर क्षेत्र में “कार्य” कर “पुरुष संग”
“पहचान” तुमने “सदियों” से बनाई है।
हे नारी! हर “परिस्थिति” में तुमने
“भूमिका अपनी निभाई” है।
बन कभी “आया”बच्चे को “संभाला” है, कभी बन “स्कूल,दफ्तर” में “सहयोगी”
“हर कार्य” को पूरा कराती हो।
“कभी कभी” तो तुम स्वयं एक
“नारी” हो कर
“अन्य नारी’ को भी “इंसानियत का पाठ” सिखाती हो।
“जीवन दृष्टि” होती एक “समान” तुम्हारी
“पुरुष -नारी” होते एक “समान” “पहचान” तुम तब कराती हो।
नही करती “अवेहलना” उस पुरुष की “तुम”
“सम्मान नारी” का करता जो हर पल।
हो कोई भी “सहयोग” “उसका”
“आदर” करती सदा तुम “उसका”।
“नारी” तुमको “शत शत नमन”
“चरणों” में “तुम्हारे हमारा नमन।”
-विशाखा सिंघल
( दिल्ली)
