आत्मा करे पुकार,
परमात्म तूने क्या
कर दिया, देकर जन्म
अपने से जुदा कर दिया।
तुझसे जुदाई सहन न होती,
जल्दी अपनी शरण में ले लो।
ऐसा ज्ञान देना मुझे,
सत्य-अहिंसा का पथ अपनाऊँ।
जीवन की राह पर
कुछ ऐसा कर पाऊँ,
तुझसे मिलने से पहले
अपना नाम कर आऊँ।
जिस काम के लिए
धरा पर जन्म दिया,
वो पूरा कर वापस
तुझसे जा मिलूँ।
अंत समय जब तू बुलाए,
मुँह से तेरा नाम निकले,
नैनों में हो तेरी सूरत,
हृदय में बस तेरा ही वास मिले
-पुष्पा अरविंद शर्मा
नागपुर
