बंद लिफाफ़ा

       रमन न जाने किन ख़यालों में डूबे थे, अचानक अपनी पत्नी सिया की आवाज़ से सनकी तंद्रा टूटी हम्म! कुछ कहा क्या सीता तुमने? 

        किस सोच में बैठे हैं आप। कितनी बार कहा आपको इस तरह अकेले मत रहा करिए न जाने आजकल आप किन ख़यालों में डूबे रहते हैं!

      नहीं कुछ नहीं सिया। बस मुझे तुम्हारी ही फिक्र होती है हमारे बेटे तो चार हैं। सभी खुश हैं अपनी जिंदगी में पर मेरे बाद तुम्हारा क्या होगा यही सोचकर डर लगता है। अब उम्र हो चली है अभी तक तो हाथ पैर चल रहे हैं पर कल किसने देखा है। मैं शर्मा जी की तरह नहीं रहना चाहता, मैं न नहीं चाहता कि बच्चे मुझे और तुम्हें उम्र के उस पड़ाव में अलग कर दें कितना पीड़ादायक होता ये। जब हमें एक दूसरे की ज़्यादा आवश्यकता होती है तब बच्चे माँ बाप का बटवारा कर देते हैं, एक गहरी लंबी साँस लेते हुए रमन शांत हो जाते हैं।

     अरे आप ऐसा क्यों सोचते हैं हमारे बच्चे ऐसे नहीं है। माना शर्मा जी के साथ ऐसा हुआ पर जरूरी तो नहीं कि हमारे साथ भी ऐसा हो। आपको अपनी परवरिश पर तनिक भी भरोसा नहीं है क्या? अच्छा चलो सब खाने पर हमारा इंतजार कर रहे हैं। आज बहुत दिनों बाद अभिषेक बच्चों और बहू को लेकर आया है।

      दोनों कमरे से बाहर आते हैं उन्हें देखते ही उनका पोता दादा जी को कसकर जकड़ लेता है। दादा पोता दोनों ही एक साथ खाना खाते हैं। 
          खाने के बाद सब साथ में बैठे होते हैं तभी रमन कमरे में जाते हैं और अपने चारों बेटों को एक एक लिफाफा पकड़ाते हैं। ये देखकर सभी अचंभित हो जाते हैं सभी सोचते हैं इसमें आखिर क्या है? सभी केमन में ये प्रश्न चल रहा होता गई पर रमन कहते हैं ये लिफाफा यहाँ नहीं खोलना सब अपने अपने कमरों में जाओ फिर जिसे जब खोलना हो खोल लेना।

          अभिषेक आश्चर्य से कहता है पापा ये सब क्या है और क्यो? साथ ही रितेश, राम और अर्णव भी बोल पड़ते हैं पापा ये क्या है? हमें नहीं देखना कि बंद लिफाफे में क्या है हमारे साथ आप हैं आपका आशीर्वाद है बस हमें और क्या चाहिए पापा! हमारी तो पूरी दुनिया ही आप और माँ हो। 

            अच्छा अभी सब जाओ जब समय मिले पढ़ लेना कहकर रमन वहाँ से चले  जाते हैं। सिया भी साथ में चली जाती है बच्चे अब भी बाहर ही बैठे हैं सभी आपस में बात करते हैं पापा को क्या हुआ है यार ये सब किस लिए! 

            राम की पत्नी नीर थोड़ी चुलबुली थी उसने मजाक में कह दिया देखो देखो खोल कर देखो कहीं पापा जी ने अपनी वसीयत तो नहीं लिख दी किसको क्या दिया है देखो और एक जोर की हँसी पूरे हॉल में गूँज उठी, तभी राम जीत से चिल्लाया हर समय का तुम्हारा कुछ भी कह देना मुझे पसंद नहीं न समय देखती हो , न परिस्थिति बस शुरू हो जाती हो। अरे मैं तो मजाक कर रही थी आप सभी इतने सीरियस हो गए थे बंद लिफाफे को देखकर बस इसीलिए।

            चारों बेटे बहू पापा के पास जाते गें और उनके चरणों में लिफाफा बिना कुछ जाने रख देते हैं और उनकी गॉड में सिर रख रो पड़ते हैं पापा हम नहीं जानते इसमें क्या है न हम जानना चाहते हैं। हमें न तो आपकी दौलत चाहिए न कुछ हमारी दौलत तो आप और माँ हो आप साथ हो तो हम सब हैं पापा हाँ किन्ही कारणों वश हम आपको समय नहीं दे पाते क्योंकि कभी कभी काम की व्यस्तता तो कभी कुछ परिस्थितियों वश पर पापा आज से हम वड़ा करते है हम चारों भाई आप दोनों को बारी बारी से समय देंगे और हाँ पापा मैं अपने ऑफिस की दूरी की वजह से उस घर से गया था पर अब हम सब साथ रहेंगे हमें नहीं जानना इस लिफ़ाफ़े में क्या है, हमें बस इतना पता है कि आप दोनों ही हमारा सारा जहाँ हैं। 
           चारों बहुएँ भी कहती हैं पापा माँ आप दोनों का प्यार और प्यारा सा साथ ही हमें चाहिए आप दोनों का आशीर्वाद और आपका हमारे साथ होना ही हमारे लिए बहुत है। आप किसी भी बात की चिंता क्यों करते हैं। अर्णव की पत्नी रश्मि धीरे से कहती है पापा मुझे पता आपको माँ की बहुत फिक्र होती मैंने कई बार देखा है आप माँ की चिंता करते हैं। पापा हम आपको वचन देते हैं हमारे होते हुए कभी आप दोनों को किसी भी तरह की परेशानी नहीं होगी। हम आपका बहुत ख्याल रखेंगे। 

          देखा मैं न कहती थी तुम्हें चिंता करने आवश्यकता नहीं है हमारे बच्चे बहुत समझदार हैं रोते हुए सिया कहती है और बहुओं को गले लगा लेती है। रमन की आँखें भी नम हो जाती हैं। थोड़ी देर के लिए माहौल भावुकता से भरा हुआ हो जाता है तभी चुलबुली नीर मौहल को हल्का करने के लिए फिर कहती है चलो भाई आज के लिए इतना बहुत है मैं सबके लिए चाय बनाकर लाती हूँ राम तुम भी नीर नहीं सुधरोगी कहते हुए मुस्कुरा उठता है। 

          रमन अपने बच्चों की सोच पर गर्व महसूस करते हैं, सिया से कहते हैं सच कहती हो सिया तुम हमारी परवेश की झलक हमारे बच्चों में साफ़ दिखती है अब मुझे तुम्हारी कोई चिंता नहीं वो बंद लिफाफा अलमारी में रख देते हैं ये सोच कर की जब मैं न रहूँ अगर किसी को लगे तो वो खोल सकता है, पर उनका ये भ्रम था की कोई खोलेगा। 

          वो लिफाफा आज बरसों बीत गए उन्हें गए हुए आज भी अलमारी में वैसा का वैसा हो रखा है किसी ने उसे कभी खोलने की कोशिश नहीं सिया मन ही मन बुदबुदाती है आज बंद लिफाफा तुम्हारे न होने पर भी तुम्हारी मौजूदगी का अहसास दिलाता है न जाने क्या लिखा होगा होगा तुमने ये तुम ही जानते हो हमें न जानना था पहले भी न आज भी मेरे बच्चे मेरा बहुत ध्यान रखते हैं सुन रहे हो न !

-अदिति रूसिया
वारासिवनी

[post-views]

एक उत्तर छोड़ें

अन्तरा शब्दशक्ति – हिन्दी साहित्य, प्रकाशन और रचनाकारों के सशक्तिकरण का राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मंच।
संपर्क करें
antrashabdshakti @gmail.com
Call- 9009423393
WhatsApp-9009465259
antrashabtshakti.com

Copyright © 2026 Antra Shabd Shakti. All Rights Reserved. Powered by WebCoodee

अन्तरा शब्दशक्ति – हिन्दी साहित्य, प्रकाशन और रचनाकारों के सशक्तिकरण का राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मंच।

संपर्क में रहिए

संपर्क करने में संकोच न करें। बस यहाँ कॉन्टैक्ट फ़ॉर्म भरें और हम जल्द से जल्द जवाब देंगे।

Copyright © 2026 Antra Shabd Shakti. All Rights Reserved. Powered by WebCoodee

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x