बचपन भूला यारी भूली,
हुए कैद है अपने में।
हंसी ठिठोली गूंज रही है
लेकिन बस सपने में।
करे नियंत्रित मन सबके,
लिए हाथ खिलौने ने।
मोह लिया है मोबाइल ने
दूर हुए अब अपने है।
खेल-खिलौने नहीं खेलते
ग्रसित हैं अवसादों से।
मन की व्यथा सुनेगा कौन,
रहते घिरे विवादों से।
बाहर की दुनिया भुल रहे
हम बचते हैं संवादों से।
अलग दिखेंगे अलग रहेंगे,
फिर रहें बने अपवादों में।
-रंजना पाण्डेय ‘मुक्ता’
मिर्जापुर बनारस (उत्तर प्रदेश)
