अपनी महफिल ही रहे,मन ही गाए गीत।
प्रिया – प्रियतम हो युगल, दर्श करे मन प्रीत।।
दर्श करें मन प्रीत,मस्त मन हो बरसाना।
मन – मधुबन विस्तार,चित्त का एक ठिकाना।
मन का भी घर एक,चाहिए सुख की तटनी
निर्भीक विचरण नित्य, मुक्त धारा हो अपनी।।
-अमिता रवि दुबे
छत्तीसगढ़
