आँचल में ममता समेटे
सुरक्षित रहे बिटिया बेटे
तुम नहीं केवल बच्चे मेरे
तुमसे ही खुशियाँ डाले डेरे
तुम ही हो दुनिया मेरी पूरी
तुम बिन हूँ मै तो अधूरी
तुम्हारी खुशियों में खुशी मेरी
ग़म तुम्हारे लाते अश्कों की झड़ी
बड़े हो जाओ चाहे कितने भी
गोद छोटी न होगी मेरी कभी भी
आओगे जब जब भी पास मेरे
पाओगे सदा मुझे बाहें पसारे
जिगर का टुकड़ा तुम मेरे
साये सी हर पल साथ हूँ मैं तेरे
-स्मृति गुप्ता
जबलपुर
