मेरा बचपन

वो यादें वो बचपन
वो खुशियांँ वो उपवन
कहांँ खो गया
न पता अब सजन

धूल मिट्टी में हरदम
लिपटे थे मगन
न घर की फ़िक्र थी
न ख़ुद की जतन

क्या लिखूंँ इस से ज्यादा
न लगता है दिल
न कलम में है स्याही
न करता है मन

अब तू ही बता दे
बता दे सजन
कहाँ खो गया वो
मेरा बचपन

-अमित प्रेमशंकर

एक उत्तर छोड़ें

अन्तरा शब्दशक्ति – हिन्दी साहित्य, प्रकाशन और रचनाकारों के सशक्तिकरण का राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मंच।
संपर्क करें
antrashabdshakti @gmail.com
Call- 9009423393
WhatsApp-9009465259
antrashabtshakti.com

Copyright © 2026 Antra Shabd Shakti. All Rights Reserved. Powered by WebCoodee