रिश्तों के जंगल घने पेड़ जो मन बसत थे झुलस गए
अपने पराए हुए सभी आभासी दुनिया से हुलस रए
मात-पितृ,भगिनी-बन्धु,मित्र-सखा धन में कलुष गए,
जो हैं अंजाने दूर मोबाइल में उनको देख मन हरष रए।
जंगल वीरान किया काट लकड़ी सजावट में बदली
और सजा लिया दिल में रोष,मुख मुस्कान लिए नकली
बुझती नहीं ये जल्द कहीं दिल में रह ही जाती है
दबी रह गई चिंगारी पुन:भभक ज्यूँ रोष दिखाती है
जंगल में लगी आग सी बढ़ती जाए बात बेतुक
लिखी जाए जैसे जीवन की लिख जाती जंगल बुक।
-किरण मोर
कटनी (म.प्र.)
