नए साल का स्वागत करते।
यादों के पल झोली में भरते।
लो एक साल फिर बीत गया
कुछ पाया,कुछ रीत गया ।
ज्यों नभ की थाली में सूरज,
नया नया सा निकला हो।
हो अंम्मा के माथे की बिंदिया,
या केसर जैसा बिखरा हो ।
खग – विहग खुशी से चहके।
शीत हवा से बगिया महके ।
बहती नदिया जब गीत सुनाती,
झरने का पानी संग ताल मिलाती।
वृक्ष झूमकर आपस में कुछ कहते,
सुख पहुंचाते, दुख को हरते।
नए साल का स्वागत करते।
यादों के पल झोली में भरते।
-डॉ अमृता शुक्ला
