वंश बेल

“नहीं मां मुझे आम नहीं खाना” कह कर तीन वर्षीय तुषार ने आम की गुठली को उठा खिड़की से बाहर फेंक दिया।
बात आई गई हो गई।
कुछ दिन बाद मूसलाधार बारिश हुई। चारों ओर हरियाली छा गई।
सविता के पति हरेंद्र सरकारी अफसर थे। और उन्हें बड़ा बंगला मिला हुआ था।
शाम को सविता बाहर लॉन में बैठी थी। तुषार खेल रहा था।
तभी तुषार भागता हुआ आया माँ माँ देखो इधर… सविता घबरा कर तेजी से वहां पहुंची जहां तुषार खड़ा था।
माँ ये वही आम है ना जिसे मैंने खिड़की से फेंका था। इसमें पत्ते निकल रहें हैं।
सविता ने गौर से देखा आम की गुठली में नन्हीं कोंपल झांक रही थी।
माँ ये कब बड़ा होगा।
जब तुम बड़े होंगे तब ये भी बड़ा हो जायेगा।
माँ इसे अच्छी जगह लगा दो। खिड़की के पास छाया में ये कैसे बड़ा होगा?
सविता ने देखा सच में इधर धूप नहीं आती।
उसने माली को फोन करके आने को बोला।
दूसरे दिन सुबह सुबह माली आ गया।
सविता ने माली को आम का पौधा अच्छी जगह लगाने को बोला।और आवश्यक खाद वगैरह डालकर देखभाल करने को कहा।
माली जतन से आम के पौधे की देखभाल करता। साथ ही पूरा बगीचा भी साफ करता‌ और अन्य पेड़ पौधे की देखभाल करता।
देखते देखते आठ बर्ष बीत गए। आम का पेड़ अब काफी बड़ा हो गया था।
इस वर्ष इस पर बौर भी आया।
तुषार ग्यारह वर्ष का हो गया। पर आम के पेड़ से उसे गहरा लगाव था।
इस वर्ष उसके पापा का ट्रांसफर हो गया। जाते समय तुषार पेड़ से लिपट कर खूब रोया। उसने पेड़ के कुछ आम अपने साथ रख लिये।
नया घर नई जगह नये दोस्त तुषार खूब व्यस्त हो गया।
पर आम के पेड़ की याद उसे आज भी आती थी।
अपने पेड़ के जो आम वो ले कर आया था उसकी गुठली को उसने माली से कह कर बग़ीचे में लगवा लिया।
देखते देखते दस वर्ष बीत गए।
तुषार इंजीनियरिंग करने मुंबई चला गया। उसके पापा का ट्रांसफर फिर पहली वाली जगह पर हो गया। और उन्हें वहीं क्वार्टर मिला जहां तुषार का पेड़ था।
आम का पेड़ अब खूब बड़ा हो गया था। उसमें आम भी खूब आ गये थे।
सविता ने कालोनी की रोड़ पर साईड में माली के साथ मिल कर बहुत सारे आम के पौधे लगाए। अब कालोनी के बहुत से लोग उनके साथ मदद करने के लिए आ गये।
कालोनी में आम नीम के बहुत से पेड़ लग गये थे।
जब छुट्टीयों में तुषार घर आया तो सबसे पहले अपने लगाये आम के पेड़ से गले मिला। ऐसा लगा पेड़ उसे आशीर्वाद दे रहा है।
माँ मेरे पेड़ के बच्चे हैं ना ये सारे आम के पेड़।
हां तुषार ये सभी उसी आम के बीज की वंश बेल है जिसे तुमने अनजाने में फेंक दिया था। पर अनुकूल परिस्थितियां मिलीं और आज उससे कितने सारे वृक्ष बन गये।
मां हम भी दादा जी की वंश बेल है।
सविता ने एक कागज उठाया और एक पेड़ बनाया।
दादा जी – दादीजी
नाना नानी
और वर्तमान में तुषार।
तुषार अपने परिवार की वंशबेल देख बहुत एक्साइटेड था।
उसने वो कागज फोटो स्टेट करवा कर लेमिनेशन करवा लिया।
जिससे वो अपने बच्चों को भी फेमिली ट्री के बारे में बता सके।

-नमिता दुबे मिशा

[post-views]

एक उत्तर छोड़ें

अन्तरा शब्दशक्ति – हिन्दी साहित्य, प्रकाशन और रचनाकारों के सशक्तिकरण का राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मंच।
संपर्क करें
antrashabdshakti @gmail.com
Call- 9009423393
WhatsApp-9009465259
antrashabtshakti.com

Copyright © 2026 Antra Shabd Shakti. All Rights Reserved. Powered by WebCoodee

अन्तरा शब्दशक्ति – हिन्दी साहित्य, प्रकाशन और रचनाकारों के सशक्तिकरण का राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मंच।

संपर्क में रहिए

संपर्क करने में संकोच न करें। बस यहाँ कॉन्टैक्ट फ़ॉर्म भरें और हम जल्द से जल्द जवाब देंगे।

Copyright © 2026 Antra Shabd Shakti. All Rights Reserved. Powered by WebCoodee

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x