स्कूल चले हम

खत्म हुई गरमी की छुट्टी,
खुल गए फिर स्कूल।
नई किताबें नया है बस्ता,
सब रख लें जाऐं न कुछ भूल।
हाथ पकड़कर इक दूजे का,
चल पड़े सब बातों में मशगूल।
नई क्लास का पहला दिन ये,
उत्साह उमंग से भरा हुआ।
नए- नए शिक्षकों से मिलने की,
उत्सुकता से भरा हुआ।
आज मिलेंगे संगी साथी सब,
मचेगी मस्ती और धमाल।
खेल -कूद और पढ़ाई में,
करना है हमको खूब कमाल।
होगी जब खाने की छुट्टी,
खायेंगे सब मिल जुल के।
तरह- तरह के पकवानों के,
लेंगे मिलकर खूब मजे।
दौड़ धूप पढ़ाई करके,
जब हम थक जायेंगे।
इंतजार करेंगे कब बजेगी घंटी,
कब फिर हम घर जायेंगे।

-स्मृति गुप्ता
जबलपुर

एक उत्तर छोड़ें

अन्तरा शब्दशक्ति – हिन्दी साहित्य, प्रकाशन और रचनाकारों के सशक्तिकरण का राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मंच।
संपर्क करें
antrashabdshakti @gmail.com
Call- 9009423393
WhatsApp-9009465259
antrashabtshakti.com

Copyright © 2026 Antra Shabd Shakti. All Rights Reserved. Powered by WebCoodee

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x