कुछ लोगों ने आजकल हंसना बंद कर दिया है
वे हंसते ही नहीं
पता नहीं क्यों!
हंसना जरूरी है
आजकल
हंसने से जहां मन को खुशी मिलती है
वहीं दिल को भी आत्मिक अनुभूति भी
इसलिए हंसो
हंसने के लिए
हंसना जरूरी है
वह दिल को भी अच्छा लगता है
मैंने दिल से कहा
हंसो
उससे अच्छा रहता है
वह हंसने लगा
वह खुश हुआ
उसको राहत मिलीं
वह जा रही हंसने वाली बस
सार यह कहता है
कि जीवन है तो जीने के लिए
इसलिए हंसिए
वह उचित भी है और न्यायसंगत भी।
-लालित्य ललित
