शिक्षा उन्नति का आधार
शिक्षा हम सबका अधिकार
स्कूल जाने को तैयार
पीठ पे बस्ता लादे, हम चार यार
मिलजुल कर कदम बढ़ाएंगे
रास्ते पर नजर गड़ाएंगे
एक दिन मंज़िल पा जाएंगे
होके चले बेकरार, हम चार यार
हम भेदभाव ना मानेंगे
अपना अस्तित्व पहचानेंगे
जब पढ़ना लिखना जानेंगे
आगे ले जाएंगे परिवार, हम चार यार
सेहत का भी ध्यान रखेंगे
घर से हम पैदल निकलेंगे
दुश्मन को धूल चटाएंगे
एक दूजे का हैं हथियार, हम चार यार॥
-ख़ुशी प्रयागराज
