हीट वेव

चल रही हीट वेव
लू का अलर्ट है।

कुएंँ-पोखर
भाप बनकर
उड़ गए।
पंछियों की
प्यास से
हम जुड़ गए।।

गर्म-गर्म हवाएं
उड़ रही डर्ट है।

खौल रही गर्मी
कॉप रही रूह।
नदी में बना हुआ
रेत का ढूह।।

भीगी हुई पसीने से
टी-शर्ट है।

-अविनाश ब्यौहार
जबलपुर (मप्र)

एक उत्तर छोड़ें

अन्तरा शब्दशक्ति – हिन्दी साहित्य, प्रकाशन और रचनाकारों के सशक्तिकरण का राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मंच।
संपर्क करें
antrashabdshakti @gmail.com
Call- 9009423393
WhatsApp-9009465259
antrashabtshakti.com

Copyright © 2026 Antra Shabd Shakti. All Rights Reserved. Powered by WebCoodee

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x