अदृश्य शक्ति

आहा! इतना तेज सर दर्द, आंखें भी नहीं खुल रहीं।
तभी प्रीत को एहसास हुआ वो अपने बिस्तर पर नहीं है।
अचानक उसके दिमाग में बिजली सी कौंध उठी।
हां हम चार दोस्त शहर के पास स्थित डेम पर आए थे।
श्रेयांश, कुक्कू, मैं और जीत।
और अचानक मौसम खराब हो गया था।
सभी अपनी अपनी एक्टिवा पर आये थे।
काले बादल और तेज तूफानी हवा देख सबने वापस लौटने का निश्चय किया।
हम मुख्य सड़क पर आये ही थे कि एक पेड़ टूट कर मेरी और जीत की एक्टिवा से टकराया।
आँख मुंदने से पहले मैंने देखा कि श्रेयांस और कुक्कू भी किसी चीज से टकरा कर गिरे हैं।
और अब हम कहां हैं ?
जबरदस्ती आँखें खोल कर प्रीत ने देखा कि उसके तीनों दोस्त उसके बगल में ही बेहोश पड़े हैं। और उनकी गाड़ियां भी वहीं खड़ी है। वो एक झोपड़ी जैसी जगह है।
प्रीत ने जल्दी से जीत को झकझोरा ” जीत उठ देख आधी रात हो गई है। हमारे घर में मम्मी-पापा चिंता के मारे परेशान होंगे।”
जीत ने भी कुनमुना कर आंखें खोल दीं।
उधर आवाजें सुन कर श्रेयांश और कुक्कू भी उठ गये।
सभी के मोबाइल भी उनके पास थे पर वे ऑफ थे।
हम सो रहे थे क्या? कुक्कू ने पूछा।
हमें यहां कौन लाया?
और हमारी ड्रेसिंग भी हुई है। ये सब किसने किया? श्रेयांश भी परेशान था।
उसके हाथ पर पट्टी बंधी थी।
कुक्कू के पैर और सर पर पट्टी बंधी थी।
प्रीत के सर पर पट्टी बंधी थी। और माथे पर बेंडेंज लगी थी।
जीत के दोनों हाथ पर पट्टीयां बंधी थीं। थुड्डी पर मरहम लगा था।
सामने एक कागज रखा था।
श्रेयांश ने उसे उठाया और पढ़ा।
” मेरे दोस्तों आप तीन लोगों के मोबाइल गीले हो कर बंद हो गये हैं। सिर्फ एक मोबाइल ठीक है। उसे ऑन करके घर वालों को बुला लेना। हां तुम सबको टी टी का इंजेक्शन लगा कर ड्रेसिंग करवा दी है। बाकी आप अस्पताल में दिखा लेना। रूक नहीं पाऊंगा। बाहर तूफान है।
अलविदा
आपका अनजान दोस्त
तीनों ने मोबाइल निकाल कर ऑन करने की कोशिश की। केवल जीत का मोबाइल ऑन हुआ।
जीत ने तुरन्त अपने घर लोकेशन भेज कर उन्हें सूचित किया।
लगभग बीस मिनट में पुलिस और एम्बुलेंस के साथ प्रीत, जीत, श्रेयांश, कुक्कू के माता-पिता वहां पहुंच गए।
रात के दो बज रहे थे।
सबसे पहले सभी बच्चों को अस्पताल ले जाया गया।
पुलिस ने सबके बयान लिए।
और जब सारा घटनाक्रम पता चला तब सभी ने उस अदृश्य शक्ति जिसने मददगार बन कर उनके बच्चों की मदद की उसे कोटी कोटी धन्यवाद दिया।

-नमिता दुबे मिशा

[post-views]

एक उत्तर छोड़ें

अन्तरा शब्दशक्ति – हिन्दी साहित्य, प्रकाशन और रचनाकारों के सशक्तिकरण का राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मंच।
संपर्क करें
antrashabdshakti @gmail.com
Call- 9009423393
WhatsApp-9009465259
antrashabtshakti.com

Copyright © 2026 Antra Shabd Shakti. All Rights Reserved. Powered by WebCoodee

अन्तरा शब्दशक्ति – हिन्दी साहित्य, प्रकाशन और रचनाकारों के सशक्तिकरण का राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मंच।

संपर्क में रहिए

संपर्क करने में संकोच न करें। बस यहाँ कॉन्टैक्ट फ़ॉर्म भरें और हम जल्द से जल्द जवाब देंगे।

Copyright © 2026 Antra Shabd Shakti. All Rights Reserved. Powered by WebCoodee

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x