अब के सावन में सब कुछ ठीक-ठाक चले,
बादल भी बरसें पर सुकून के साथ चले।
किसी की छत न टपके, किसी का रास्ता न रुके,
दिल के रिश्ते भी बिना शिकायत चले।
जीवन सरल और सहज चले,
न कोई जल्दी, न कोई बोझ चले।
सुबह चाय संग रिमझिम हो,
शाम भजन और दीपक संग हो।
किसान के खेत लहलहाएं, बच्चे स्कूल जाएं,
बीमार को दवा, बूढ़े को सहारा मिले।
भोलेनाथ की कृपा की बूंदें सब पर गिरें,
और हर दुआ धीरे-धीरे फल जाए।
अब के सावन में बस इतना हो जाए —
जीवन सरल और सहज चले।
-हिमांशु हाड़गे
भटेरा चौकी (बालाघाट)
