अहंकार उस गुब्बारे का नाम है,
जो हवा भरते ही हवा में उड़ने लगता |
जब जरा भी कांटा चुभा तो,
उसे अपनी औकात का पता लगता है |
मालिक क्या बन जाता है,
इंसान दो गज भूमि का |
मुख्य संरक्षक समझने लगता है,
अपने आपको भूमि का |
पानी की बूंद जैसी जिंदगी,
सागर जैसा अहंकार होता है |
व्यक्ति भूल जाता है कि श्मशान में,
सबकी राख का रंग एक जैसा होता है |
उम्र भर मैं, मैंने,मेरा करते करते,
ऐसे उलझ जाता है जैसे रूई में आग |
जीवन के अंत में श्मशान में,
सबके संग होती आग |
जीत किसके लिए,
हार किसके लिए,
जिंदगी भर तकरार किसके लिए |
जो भी आया है,
वो जायेगा एक दिन,
फिर अहंकार किसके लिए |
जन्म में मिठाई बटी,
मृत्यु में बटी खीर |
दोनों ही नहीं खा पाया ,
राजा हो या फकीर |
घमंड न कर जिंदगी में,
तकदीर बदलते रहती है |
आईना वही होता है |
बस तस्वीर बदलते रहती है |
-शिवशंकर दुबे ‘गंगेले’
बालाघाट (मध्यप्रदेश)
