हजारों कुर्बानी देकर
आजादी हमने पाई है
अनगिनत जवानो ने
हंसकर जान गंवाई है
मादरे वतन की मिट्टी
सिर माथे पर लगाते हैं
जवानों के गर्जना से
दुश्मन दूर भाग जाते हैं
बाहिर के शत्रुओं का
इंतज़ाम पक्का हो गया
अब अंदर के जयचन्दों
का इलाज होना बाकी है
हौसले बुलंद हैं दिलों में
नज़र में ख्वाहिशें बहुत है
छूना है आसमान हाथों से
मुकम्मल परवाज़ बाकी है
बदल रहा है देश तेजी से
नित नए किर्तिमान बन रहे हैं
नारियों के कोमल हाथ भी
आज़ इतिहास रच रहे हैं
-श्रीधर पांडेय कृष्णार्थ
