जब भी पीछे पलटकर देखते हैं,
जो चले गए हैं वे सब ,
साथ रहने का आभास देते हैं।
कभी बिताए उन पलों को कैद कर,
जब मन मुस्कुरा उठे ,
तब वो होठो पर संवर जाती है।
पर आँखे अश्रु से भर जाती हैं।
सोचते हैं वो बीता हुआ समय,
लौटकर वापिस आ जाए।
जो गलतियाँ की थीं अन्जाने में,
उन्हें फिर से न दोहराएं।
लेकिन ऐसा कहाँ होता है,
चाहे समय हो या जीव,
जो चला जाता है वो नहीं आता है।
बस मन में एक आभास रहता है,
कि आसमान से वो हमें देखते हैं
और हमसे कुछ कहते हैं,
हमें आशीष देते हैं।
हम उनसे क्षमा माँग लेते हैं।
-डॉअमृता शुक्ला
