आस-पास

खुशियाँ तलाशते रहे इधर उधर,
खुशियाँ तो हमारे आस-पास ही थीं!

बैठे सोचते रहे कौन है अपना कौन पराया,
पर कभी अपनों को अपना माना ही नहीं!

बाहरी दुनिया में ख़ुशी तलाशी सदा,
पर ख़ुशी तो अपनों के बीच ही थी!

साथी ढूँढे हज़ार पर मन के न मिले यार,
अंदर से ख़ुशी मिली ही नहीं लाख ढूँढने के बाद!

आस-पास के पेड़ पौधे भी तो मेरे अपने हैं,
बात इनसे भी हम दिल की कर सकते हैं!

प्रकृति से अच्छा न कोई मिलेगा दूसरा हमराज़,
कर सकते हैं हम इनसे अपने मन की हर बात!

आस-पास लोग बहुत हैं पर फुर्सत कहाँ उनके पास,
प्रकृति बाँह पसारे खड़ी है थाम लो उसका हाथ!

आस-पास लाख अँधेरा भी हो तो क्या,
कभी भीतर के उजाले से रोशन करो अपना संसार!

बात छोटी सी बहुत ये समझना है हमको ये बात,
कोई साथ हो न हो जीवन में न छोड़ना आस!

हर निराशा में आशा छुपी होती है,
कभी न करना मन अपना उदास अकेले हैं सोच कर यार!

-अदिति रूसिया
वारासिवनी

[post-views]

एक उत्तर छोड़ें

अन्तरा शब्दशक्ति – हिन्दी साहित्य, प्रकाशन और रचनाकारों के सशक्तिकरण का राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मंच।
संपर्क करें
antrashabdshakti @gmail.com
Call- 9009423393
WhatsApp-9009465259
antrashabtshakti.com

Copyright © 2026 Antra Shabd Shakti. All Rights Reserved. Powered by WebCoodee

अन्तरा शब्दशक्ति – हिन्दी साहित्य, प्रकाशन और रचनाकारों के सशक्तिकरण का राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मंच।

संपर्क में रहिए

संपर्क करने में संकोच न करें। बस यहाँ कॉन्टैक्ट फ़ॉर्म भरें और हम जल्द से जल्द जवाब देंगे।

Copyright © 2026 Antra Shabd Shakti. All Rights Reserved. Powered by WebCoodee

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x