उलझन

रामजी प्रसाद और उनकी पत्नी अंजना दोनों सरकारी स्कूल में शिक्षक और दोनों ही अलग अलग जिलों में कार्यरत थे।
बेटी शैल इंटर( विज्ञान) कर चुकी थी।
माता पिता को चिंता सता रही थी कि आगे की पढ़ाई के लिए बेटी को कहाँ रखें।
माता पिता जिन‌ जिलों में कार्यरत थे उन‌ जिलों में अच्छे कॉलेज नहीं थे।
साथ में यह भी‌ चिंता थी कि लड़की‌ जात है, अकेली कैसे रहेगी।
लड़कियों के मामले में कोई भी शहर या शहर के होस्टल आदि सुरक्षित नहीं।
मां बाप आखिर क्या करें?
सामने आए इस उलझन से रामजी प्रसाद और अंजना दोनों ही बेटी के भविष्य के लिए चिंतित हो उठे थे।
दो दिन और गुजरे होंगे कि अखबार में शिक्षा विभाग का एक नोटिफिकेशन जारी हुआ।
विभागीय नोटिफिकेशन के अनुसार जो पति पत्नी सरकारी विभाग में कार्यरत हैं उन्हें‌ एक जिला और एक ही ब्लॉक में रखा‌ जाएगा।
प्रक्रिया जारी है।
अगले पंद्रह दिन के अंदर में ऐसे कर्मचारियों के सामंजन‌ का पुनः‌ नोटिफिकेशन निकला।
रामजी प्रसाद और अंजना दोनों एक ही जिले में एक ब्लॉक के अन्तर्गत आ गए।
बेटी की आगे की पढ़ाई को लेकर जो उलझनें थीं वो‌ समाप्त हो गईं।।

-अजय पाण्डेय बेबस

एक उत्तर छोड़ें

अन्तरा शब्दशक्ति – हिन्दी साहित्य, प्रकाशन और रचनाकारों के सशक्तिकरण का राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मंच।
संपर्क करें
antrashabdshakti @gmail.com
Call- 9009423393
WhatsApp-9009465259
antrashabtshakti.com

Copyright © 2026 Antra Shabd Shakti. All Rights Reserved. Powered by WebCoodee

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x